फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We will have to fight the fundamentalists unitedly: Rajpal

एकजुट होकर करना होगा कट्टरपंथियों का मुकाबला : राजपाल

Fri, 13 Dec 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
We will have to fight the fundamentalists unitedly: Rajpal
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राजपाल ने कहा कि वर्ष 1250 में बांग्लादेश में शत प्रतिशत हिंदू आबादी थी, जो अब सिर्फ आठ प्रतिशत रह गई है। हिंदुओं के खिलाफ पूरी दुनिया में कुचक्र रचे जा रहे हैं। हमें एकजुट होकर कट्टरपंथियों का मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के तत्वावधान में ''हिंदू समाज के मानवाधिकार'' विषय पर आयोजित गोष्ठी में सह प्रांत कार्यवाह ने बतौर मुख्य अतिथि उक्त बातें कहीं। हिंदू जागरण मंच के ब्रज प्रांत के पूर्व महामंत्री डॉ. सुरेंद्र बागौर ने कहा कि शस्त्र के बिना न तो शास्त्र की रक्षा हो सकती है, न ही समाज की। पाकिस्तान, अफगानिस्तान या बांग्लादेश हो, कट्टरपंथियों को जहां भी मौका मिलता है, महिलाओं, बच्चों और आम लोगों पर अत्याचार करते हैं।
विज्ञापन

पंजाबी सेवा संगठन के संरक्षक अमरजीत सिंह बख्शी ने गुरु गोविंद सिंह के बलिदान की याद दिलाई। गोष्ठी का संचालन करते हुए नाथ नगरी सुरक्षा समूह के संयोजक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विदेशी शक्तियां भारत की बढ़ती ताकत देखकर परेशान हैं। इस वजह से वे तरह-तरह के षड्यंत्र रच रही हैं। हमें पूरी ताकत से इसका जवाब देना है। इस मौके पर रोटेरियन ज्ञानेंद्र गुप्ता, पंडित केके शंखधार, विकास सक्सेना, चौधरी भगवानदास, राशि पाराशरी, शालिनी जौहरी, पवन अरोरा, महानगर प्रचारक मयंक साधू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed