{"_id":"6851d11436fbe298d20b2f2b","slug":"we-were-drenched-in-sweat-all-day-and-were-drenched-in-rain-at-night-bareilly-news-c-4-lko1064-664600-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिनभर पसीने से भीगे, रात में बारिश ने किया सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिनभर पसीने से भीगे, रात में बारिश ने किया सराबोर
विज्ञापन
बरेली। प्री मानसून के धमाकेदार आगाज से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। मंगलवार दिन भर हल्के, घने बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। रात दस बजे के बाद अनुकूल माहौल बनते ही तेज हवा के साथ बादल छाए और रातभर हल्की, तेज बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने करीब सप्ताहभर बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
सोमवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे लुढ़क गया था। मंगलवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। बारिश के बाद धूप से उष्मीकरण होने पर लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश शुरू हुई। रात में लोगों ने ठंडक भरी राहत का अहसास किया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को भी विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, प्री-मानसून हावी होने से अब लू या गर्म हवा का सितम नहीं सहना होगा। बुधवार को अनुकूल माहौल यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर दोपहर या शाम तक अच्छी बारिश का अनुमान है। उमस से राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
35.0
27.1
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:12