फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   We are labourers sir, vote is important and so is stomach

Bareilly News: हम तो मजदूर हैं साहब, वोट जरूरी और पेट भी

Wed, 08 May 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 08 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
We are labourers sir, vote is important and so is stomach
बरेली। बिथरी में बूथ पर 62 वर्षीय रामस्वरूप चिलचिलाती धूप में दोपहर एक बजे पत्नी रामदेई के साथ वोट डालने पहुंचे। वोट डालकर जा ही रहे थे कि सड़क किनारे एक मढ़ैया को देख उसकी छांव में बैठ गए। थकी हारीं रामदेई भी सुस्ताने के लिए पास में बैठ गईं। चेहरे पर एक जिम्मेदारी पूरी होने का भाव नजर आ रहा था।
विज्ञापन

छांव में बैठने पर हमें लगा कि इन्हें कहीं दूर जाना है। पूछने पर रामस्वरूप ने बताया कि पास में उड़ला जागीर गांव में प्रेमनगर गौटिया में रहते हैं। गांव तो दूर नहीं लेकिन घर नहीं भट्ठे पर जाना है। पूछा क्यों? तपाक से जवाब दिया कि हम तो मजदूर हैं साहब, पेट की चिंता भी करनी पड़ती है। हर बार वोट डालते हैं, इस बार भी वोट डालने आए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पूछने पर रामस्वरूप ने अपने बारे में बताया। कहा पास में ईंट भट्ठा है, वहां हम दोनों (पति-पत्नी) मजदूरी करते हैं। 1500 ईंट दिन में पाथने पर पांच सौ रुपये की दिहाड़ी मिलती है। पत्नी और हम दिन में मिलकर 1000-1200 ईंटें पाथ पाते हैं, तब पांच सौ रुपये दिहाड़ी कमा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे लड़के गोविंद की पर्ची नहीं आई इसलिए वह वोट डालने भी नहीं आया। पास में ही कई भट्ठे थे लेकिन मंगलवार को कोई यहां मजदूरी करने नहीं आया। सवाल के जवाब में रामस्वरूप ने कहा कि वह दिहाड़ी के मजदूर नहीं हैं। जितनी पाथ लेते हैं उतने रुपये मिल जाते हैं।

सुबह आठ बजे भट्ठे पर जाकर पति-पत्नी ने काम शुरू कर दिया था। करीब दो-ढाई सौ ईंटें पाथ आए हैं। चूंकि वोट भी डालना था तो बूथ पर पहुंचकर डाल दिया। अब लौटकर फिर ईंटें पाथने जा रहे हैं। खेतीबाड़ी है नहीं, गांव के आसपास मजदूरी मिल जाती है तो दूर जाना बच जाता है। मजदूरी नहीं करेंगे तो दो जून की रोटी कैसे कमाएंगे। दोनों ही जरूरी हैं। इसके बाद दोनों अपनी मंजिल की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed