{"_id":"6a4ea7ccf47dabf17408c190","slug":"waterlogging-dilapidated-roads-and-sanitation-discussed-at-the-municipal-board-meeting-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4597-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नपा बोर्ड बैठक में जलभराव, जर्जर सड़कों और सफाई पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नपा बोर्ड बैठक में जलभराव, जर्जर सड़कों और सफाई पर हुई चर्चा
Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष सैयद आबिद अली की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बरसात में जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने पर चर्चा हुई। नालों की साफ-सफाई और 25 वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत का मुद्दा भी उठा। सावन में कांवड़ यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत ईओ प्रदीप गिरी ने की। सभासद राजीव प्रजापति ने रामलीला गेट के पास नाले की सफाई की मांग की। सभासद सूरज पाल मौर्य ने वार्ड में प्रकाश व्यवस्था सुधारने को कहा। सभासद रजत राज प्रेमी ने इंद्रानगर स्थित वाल्मीकि आश्रम मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। उन्होंने पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची भी मांगी। आसरा आवास कॉलोनी के खाली कमरे अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित करने की मांग भी रखी गई।
कांवड़ यात्रियों की परेशानी साझा कीसभासद सचिन गुप्ता ने महाराणा प्रताप द्वार से प्रकाश सिनेमा तक नालों से निकली गाद से राहगीरों को हो रही परेशानी की समस्या बताई। सभासद रामबहादुर प्रजापति ने बरसात से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई कराने के लिए कहा। नामित सभासद सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आंवला-अलीगंज रोड पर कूड़े के ढेर होने से कांवड़ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने पालिका कर्मचारियों पर समस्याओं को अनसुना करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ईओ ने बताया कि सभी ठेका कर्मचारियों को जुलाई से सरकार के नए नियमों के अनुसार वेतन मिलेगा। वार्ड 21 की सभासद सपना अग्रवाल ने सभागार में एसी खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक से पहले एसी ठीक कराने या कूलर की व्यवस्था करने की बात कही। बैठक में पशुधन मंत्री के प्रतिनिधि प्रमोद अनुरागी, मोहम्मद अहमद, लियाकत अंसारी और लक्ष्मी राणा भी मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी सभासदों की बात सुनी। बताई गईं समस्याओं का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया।