फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waterlogging after rain, pedestrians kept struggling

Bareilly News: बारिश के बाद जलभराव, जूझते रहे राहगीर

Thu, 12 Sep 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging after rain, pedestrians kept struggling
बरेली। बुधवार को शाम के समय हुई तेज बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की कलई खोल दी।बारिश के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में लोग घंटों गलियों में हुए जलभराव से जूझते रहे। कई रास्तों पर तो घुटनों तक पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले लोग नगर निगम को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश के बाद सबसे बुरा हाल मलूकपुर, जसौली, आजमनगर, तंबाकू वाली गली हजियापुर, सूफी टोला, कटरा चांद खां, रबड़ी टोला, घेर जाफर खां में रहा। सीवर लाइन और नाले चोक होने की वजह से बारिश के बाद कई-कई फुट पानी गलियों में भर गया। राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हुई। जलभराव के चलते कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हुए।
विज्ञापन

जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। इस बार मानसून आने से पहले नगर निगम की ओर से नालों की तलीझाड़ सफाई कर बारिश में जलभराव से निजात दिलाने का दावा किया गया था मगर, नतीजा वही ढाक के तीन पात रहा। हर बार बारिश के दौरान लोग जलभराव से जूझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलूकपुर के शाकूर ने बताया कि नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति होने से आम लोग हर बार जलभराव से जूझते हैं। नगर निगम के जिम्मेदारों को आम लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है।

टूटी सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
सूफीटोला सहित अन्य मोहल्लों की ज्यादातर सड़कें जर्जर हैं। इन पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। जलभराव के चलते लोगों को दूर से गड्ढे नजर नहीं आते ऐसे में बाइक सवार हादसे का शिकार होते हैं। शिकायत करने पर नगर निगम के अधिकारी बारिश के बाद मरम्मत करने की बात कहकर टाल जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed