Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water works dry due to power cuts

Bareilly News: कटौती के करंट से सूखा जलकल का हलक

Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Water works dry due to power cuts

विज्ञापन
बरेली। आंधी के झटके से शहर की बिजली व्यवस्था तीसरे दिन भी नहीं उबर सकी। नतीजा, शुक्रवार को आधे शहर की जलापूर्ति भी बाधित रही। बिजली नहीं आने से जलकल विभाग के ट्यूबवेल पंप ठप हो गए। इससे सुबह होते ही शहरवासियों को पानी के लिए जूझना पड़ा। पार्षदों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जनरेटर के जरिये जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।
आलमगिरीगंज, बिहारीपुर, सिविल लाइंस, पुराना शहर, संजयनगर, सीबीगंज, बानखाना, जौहरपुर, राजेंद्रनगर, परतापुर चौधरी, नंदोसी, मथुरापुर, शांति बिहार, बिहारीपुर, सूफी टोला, सतीपुर आदि घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली गुल होने से निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। संकट गहराने पर विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को जनता की परेशानी के बारे में बताया।
विज्ञापन

पार्षद मुकेश सिंघल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पानी न मिलना आम जनता के साथ अन्याय है। बानखाना के पार्षद शमीम अहमद ने भी दो दिन से पानी नहीं आने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जलकल विभाग के अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है, वहां जनरेटर चालू कर ट्यूबवेल चलाए जाएं और जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद बिजली कटते ही पानी की सप्लाई ठप होना यह दर्शाता है कि नगर निगम का बैकअप सिस्टम बेहद कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed