फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water tank built six years ago water supply has not yet reached the homes in bareilly

Bareilly News: छह साल पहले 11 करोड़ रुपये से बनी टंकी, अब तक घरों में नहीं पहुंचा पानी

Sun, 07 Jun 2026 06:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 06:02 PM IST
सार

बरेली नगर निगम के वार्ड 37 में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी छह साल से सूखी पड़ी है। स्थानीय लोग भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बताया गया कि टंकी का कनेक्शन अभी तक मुख्य लाइन से नहीं हुआ है। यह समस्या अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उठाई।

विज्ञापन
Water tank built six years ago water supply has not yet reached the homes in bareilly
संवाद कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली नगर निगम के वार्ड 37 में छह साल पहले बनी पानी की टंकी का लाभ आज तक स्थानीय लोगों को नहीं मिल सका है। टंकी का मुख्य लाइन से कनेक्शन नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी, जहां करीब 38 हजार की आबादी वाले इस वार्ड की कई समस्याएं सामने आईं।

विज्ञापन




वार्ड के नंदौसी में बनी पानी की टंकी सिर्फ खड़ी है। इसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। अशोक प्रजापति ने बताया कि परसाखेड़ा के लिए बनी टंकी का भी गांव से कोई कनेक्शन नहीं है, जिससे पानी की समस्या सबसे बड़ी बनी हुई है। वार्ड में कई सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं। निवासियों ने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की स्थिति भी खराब है। नियमित गाड़ी वार्ड में नहीं पहुंच रही है। सफाई कर्मचारी भी महीने में एक-दो बार ही नालियों की सफाई करते हैं।

विज्ञापन

बेसहारा जानवरों का आतंक
नंदौसी वार्ड में एबीसी सेंटर होने के बावजूद निगम आवारा कुत्तों को पकड़ नहीं पा रहा है। निवासियों ने बताया कि कुत्तों द्वारा बच्चों और अन्य लोगों को काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बेसहारा गाय और सांड भी किसानों को परेशान कर रहे हैं, जो खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निगम के कान्हा उपवन से भी कई बार जानवरों को छोड़ दिया जाता है, जिससे वे आसपास के क्षेत्रों में घूमकर नुकसान पहुंचाते हैं। पचा गोटियां गांव में निगम का तालाब कूड़ा डालकर पाट दिया गया है, जिससे आसपास के खेतों को नुकसान हो रहा है। निवासियों ने पानी की समस्या के समाधान के लिए गांव में पाइप लाइन डलवाने की मांग की।

विकास कार्य और अन्य शिकायतें
पार्षद अंजुल ने बताया कि उनके कार्यकाल में वार्ड के विकास पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि करीब छह करोड़ रुपये के काम प्रस्तावित हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है। टंकी को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए निगम को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed