फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water pipeline replaced near Kila bridge

Bareilly News: किला पुल के पास बदली गई पानी की पाइप लाइन

Mon, 11 Mar 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline replaced near Kila bridge
बरेली। किला पुल के पास पानी की मुख्य पाइप लाइन को जोड़ने के काम रविवार को पूरा कर लिया गया। इसके बाद इलाके में पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। शनिवार को खोदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे हजारों लीटर पानी बह गया था।
विज्ञापन

किला पुल के पास शनिवार को सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) की पाइप लाइन के लिए खोदाई चल रही थी। खोदाई से पहले नगर निगम के जलकल विभाग से मंजूरी भी नहीं ली गई थी। खोदाई के दौरान लापरवाही के कारण नगर निगम की पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद यहां काम रोक दिया गया था। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी तेजी से बहने लगा। इससे आसपास के इलाके में जलभराव होने लगा था। कई स्थानों पर दो फुट तक पानी भर गया था। इससे लोगों को आवागमन में समस्या हुई। दूसरी ओर लोगों के घरों में भी पानी की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह से ही नगर निगम की टीम पाइप लाइन को जोड़ने में जुटी रही। दोपहर बाद पाइप लाइन को ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed