फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water logging On The Roads Due To Rain In Smart City Bareilly

ये स्मार्ट सिटी है: यहां तैरकर जाना है, बारिश से सड़कों पर 'सैलाब', बेडरूम तक पहुंचा पानी; देखिए तस्वीरें

Sat, 08 Jul 2023 06:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 06:27 AM IST
सार

बरेली में बीते 36 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे स्मार्ट सिटी बनाए जा रहे शहर की सूरत बिगड़ गई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पॉश इलाके की सड़कें भी बारिश के पानी से लबालब हो गईं। सुभाष नगर में लोगों के बेडरूम तक गंदा पानी पहुंच गया। 

विज्ञापन
Water logging On The Roads Due To Rain In Smart City Bareilly
सुभाष नगर में हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद दिनभर शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बनी रहीं। लोगों के घरों में पानी भर गया। साइकिल बह गई। कई ई-रिक्शा पलट गए। दो पहिया सवार गिरते रहे। यह सब देखकर लोगों को मिर्जा गालिब का शेर याद का गया। वे बोल उठे कि ये स्मार्ट सिटी है... यहां तैरकर जाना है। अफसरों ने भले ही स्मार्ट सिटी की ब्रांडिंग शुरू कर दी है, मगर हालात इसके विपरीत हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

जलभराव में गिरकर लोग हुए चोटिल 

कांवड़ियों के जत्थे शहर में आने लगे हैं। सोमवार को दस लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है, मगर बदायूं रोड का हाल खराब है। सड़क पर जलभराव है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन लोग गिरते रहे। बदायूं रोड के आसपास बसी कॉलोनियों का भी यही हाल रहा। सुभाष नगर के कई घरों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घर में भरा बारिश का पानी 

बांस मंडी में तीन घंटे तक जलभराव की स्थिति रही। सबसे खराब हाल हजियापुर का रहा। यहां नालों का पानी पूरे मोहल्ले की सड़कों पर भर गया। दो पहिया सवार यहां भी गिरकर जख्मी होते रहे। कुतुबखाना बाजार में बारिश के बाद कीचड़ हो गया। नगर निगम के पीछे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई।

Water logging On The Roads Due To Rain In Smart City Bareilly
संजयनगर में रिक्शा पलटा - फोटो : अमर उजाला
संजय नगर की सड़क ने लोगों को सबसे अधिक दर्द दिया। यहां अधूरी सड़क पर दिनभर में एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा पलट गए। इतनी ही बाइकें पलटीं, कई लोग जख्मी भी हुए। संजय नगर की सड़क पिछले तीन साल से खराब है।


घर में भरा बारिश का पानी 

फरीदपुर में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के चलते लोग निकलने के लिए भी परेशान रहे। बारिश और जलभराव की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
 

जिले के परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जलभराव हुआ। बारिश के बीच शिक्षक और विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए। इसके आधे घंटे बाद छुट्टी का आदेश आया। 8:40 बजे स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। जलभराव के चलते स्कूलों में प्रार्थना नहीं हो सकी। जिन स्कूलों में फर्नीचर नहीं हैं, वहां कक्षाओं के बिछी दरियां भीग गईं।


स्कूलों में भरा पानी

 

बारिश में हुए फॉल्ट से महानगर, सीबीगंज, हरुनगला, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, किला क्षेत्र में 25 हजार से अधिक घरों की बिजली कई घंटे गुल रही। नगर निगम के पीछे बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से सिकलापुर व आसपास की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed