{"_id":"6abc2a00e63504ab2b09c1e5","slug":"water-levels-in-rivers-have-risen-water-has-entered-several-villages-and-bank-erosion-has-intensified-bareilly-news-c-4-1-bly1039-977702-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदियों में बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में घुसा पानी व कटान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदियों में बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में घुसा पानी व कटान तेज
विज्ञापन
फरीदपुर व भुता के कुछ मार्गों पर आवागमन ठप, फसलों को नुकसान से किसान चिंतित, जरपामोहनपुर में 66 बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री
क्योलड़िया/भुता/फरीदपुर/मीरगंज। बारिश के बाद देवहा, रामगंगा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे क्योलड़िया, मीरगंज और फरीदपुर के कई गांवों में जलभराव व कटान की स्थिति बनी हुई है। फसलों के नुकसान को देखते हुए किसान चिंतित है। फरीदपुर और भुता के कुछ मार्ग पर पानी भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया है। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को क्योलड़िया के जरपामोहनपुर गांव में पहुंचकर 66 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसके अलावा प्रशासन ने अन्य क्षेत्रों में बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
--
क्योलड़िया में छह से अधिक गांव प्रभावित
क्योलड़िया में देवहा नदी में उफान से अब्दला, बड़ेपुरा, बहर जागीर, नवदिया मोतीराम, सिलरा नौगमा भगवतपुर जैसे गांव को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सड़कें और किसानों की भूमि नदी के पानी से जलमग्न हो गई हैं। नदी में तेज बहाव के चलते अमीर नगर के किसानों की लगभग 400 बीघा कृषि योग्य जमीन कट चुकी है। मंगलवार को तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे तो उन्हें ट्रैक्टर-ट्राॅली का सहयोग लेना पड़ा। एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार सतेंद्र कटियार आदि ने जरपामोहनपुर पहुंचकर।
इधर, एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कृषि विभाग और राजस्व टीम फसलों के नुकसान का आकलन कर रही है। उसके आधार पर मुआवजा दिलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
पुल पर भरा पानी, 50 गांवों का मार्ग बाधित
भुता। थाना विकासखंड बिथरी चैनपुर क्षेत्र के सिंगाही मुरावान के बीच बहगुल नदी के पुल पर दो से ढाई फुट पानी बह रहा है, जिससे 50 ग्रामों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी और कहा कि अगर जल्द पुल पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश बाबू, लकी पटेल, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
खेत और गांव को बचाने के लिए की पूजा-अर्चना
मीरगंज। क्षेत्र में रामगंगा नदी का कटान जारी है। नदी अब खेतों को काटते हुए धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ रही है। कटान से चिंतित ततारपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को रामगंगा के किनारे पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने नदी के विकराल रूप को शांत करने और आगे कटान रोकने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सांसद-विधायक ने लिया जायजा
मीरगंज। रामगंगा नदी के लगातार बढ़ते कटान को देखते हुए सांसद और विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की धारा और कटान की स्थिति देखी तथा अधिकारियों से बचाव कार्यों की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कार्य तेज करने के निर्देश दिए। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि नदी के किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। जहां कटान अधिक है, वहां बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि मीरगंज तहसील के कपूरपुर समेत कई इलाकों में रामगंगा का कटान लगातार चिंता का कारण बना हुआ है।
-- -- -- --
भाजपा नेत्री ने दिया ज्ञापन
मीरगंज। राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री प्रो. भक्ति सिंह ने इस संबंध में एसडीएम निधि शुक्ला को ज्ञापन दिया है। संवाद