फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water level recedes, but troubles remain.

Bareilly News: जलस्तर घटा, मुश्किलें नहीं

Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water level recedes, but troubles remain.
बरेली। किला नदी का जलस्तर घटने के बाद भी नदी के तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। लाजपत नगर कॉलोनी में कीचड़ से लोग परेशान हैं। बीमारियों का भी प्रकोप है। कुछ इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

लाजपत नगर में एक सप्ताह से लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। सोमवार को कॉलोनी के गोल चौक पर करीब छह इंच पानी भरा दिखा। दोनों पार्कों में भी पानी भरा है। कॉलोनी के अरविंद त्रिपाठी समेत कई लोग वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं। तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची थी। इसके बाद पलटकर नहीं आई।
विज्ञापन

पानी घटने के बाद होटलों व रिश्तेदारों के यहां शरण लिए लोग भी लौट आए। सोमवार को कई स्कूलों की गाड़ियां भी यहां रह रहे बच्चों को स्कूल ले जाने व वापस छोड़ने के लिए पहुंचीं। स्थानीय निवासी केएन जोशी ने बताया कि जलभराव ज्यादातर इलाकों में खत्म हो गया है। नदी के पानी के साथ बहकर आई गंदगी अब भी कई जगह फंसी है। कीचड़ भी है। हर ओर सड़ांध आ रही है। नगर निगम को जल्द सफाई करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला छावनी, कालीधाम, 12 बीघा, सैदपुर, लीची बाग, गोकुल मठिया में जलभराव का स्तर कम हो गया है। हालांकि, यहां लोगों की दिनचर्या नियमित नहीं हो पा रही है।

वर्जन :
लाजपत नगर में सफाई के लिए टीम भेजी जाएगी। किला छावनी क्षेत्र में कई जगहों पर जलस्तर कम हुआ है। इन इलाकों में आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed