फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water filled on the track, affected the speed of trains, Rajyarani arrived seven hours late

Bareilly News: ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर असर, सात घंटे देरी से आई राज्यरानी

Tue, 05 Aug 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Water filled on the track, affected the speed of trains, Rajyarani arrived seven hours late
बरेली। भारी बारिश का असर सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखा। अलग-अलग रेलखंडों में ट्रैक और रेलवे यार्ड में पानी भरने का असर गाड़ियों को रफ्तार पर पड़ा। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों ने इंतजार कराया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ की ओर से आने वाली 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई और 12203 अमृतसर गरीब रथ, 14229 प्रयागराज-योगनगरी एक्सप्रेस ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया। लंबी दूरी की गाड़ियों में 22355 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस ने दो-दो घंटे तक इंतजार कराया। इसके अलावा 22541 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली व देहरादून की ओर से आने वाली 12370 कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस ने पांच घंटे इंतजार कराया। 13020 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed