{"_id":"6a2ef521e7ced783e60b9c01","slug":"water-crisis-at-bareilly-college-for-20-days-bareilly-news-c-4-bly1053-905204-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में 20 दिन से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में 20 दिन से पानी का संकट
Mon, 15 Jun 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में पिछले 20 दिन से अधिक समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। परीक्षा भवन के पास लगे मुख्य ट्यूबवेल का मोटर खराब होने के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को समस्या हो रही है।
कॉलेज परिसर की टीचर कॉलोनी और कर्मचारियों के क्वार्टरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों को असुविधा हो रही है। उन्हें पीने के पानी के लिए बाहर से मंगाए गए वाटर कूलर पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
कॉलेज परिसर में कुल तीन ट्यूबवेल स्थापित हैं। दो ट्यूबवेल लंबे समय से बंद पड़े हैं। अब परीक्षा भवन के पास वाला ट्यूबवेल भी खराब हो गया। हाल ही में आरओ प्लांट में एक सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। फिलहाल, अन्य विभागों के कर्मचारी वहीं से पानी भर कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि परीक्षा भवन के पास वाले ट्यूबवेल की मोटर ठीक कराई गई थी। हालांकि, वह फिर से खराब हो गई है और उसकी मरम्मत का काम जारी है। दूसरे ट्यूबवेल से भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।