फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Watchman's dead body found in yard

Bareilly News: हाैज में मिला चौकीदार का शव

Sat, 06 Dec 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Watchman's dead body found in yard
आंवला। गांव तुमड़िया के ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में खेत में लगे ट्यूबवेल की हौज के पानी में उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस में शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह के मुताबिक, गांव निवासी 55 वर्षीय मकसूदन गांव में ही एक व्यक्ति की कृषि भूमि की देखरेख के साथ उनके टयूबवेल पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार सुबह खेतों पर काम करने आए ग्रामीणों ने जब उनका शव देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है। चौकीदार शराब के नशे का आदी था। उन्होंने आशंका जताई कि रात में किसी समय नशे में टयूबवेल की हौज में गिरसे से उसकी मौत हुई होगी। ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed