फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Watching the movie of South also threatens the death of dogs

साउथ की मूवी देख लें तो कुत्तों की मौत भी डराती है

Mon, 20 Apr 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Watching the movie of South also threatens the death of dogs
खौफजदा अंबिका आवास के बाशिंदे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कुछ कुत्तों की मौत के बाद फैली थी अंबिका आवास में दहशत
विज्ञापन

मूवी में कुत्तों के जरिये इंसानों में वायरस पहुंचने का सीन चर्चा में

बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र की अंबिका आवास कॉलोनी में पिछले दिनों में दो तीन कुत्तों की मौत हो चुकी है। कॉलोनी के लोगों में इससे ज्यादा दहशत साउथ की उस मूवी से कायम है जिसमें चीन की एजेंसी को कुत्तों के जरिये मानव शरीर में वायरस भेजने का काम करते दिखाया गया है। लोग तसल्ली के लिए कॉलोनी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराना चाहते हैं।
इज्जतनगर के नर्सरी रोड स्थित अंबिका आवास कॉलोनी में पिछले दिनों में दो या तीन कुत्ते मर गए थे। पहले कॉलोनी वालों को यह सामान्य लगा लेकिन जब यहां के एक व्यक्ति के पास साउथ मूवी का एक वीडियो आया तो हड़कंप की स्थिति बन गई। इसमें दिखाया जाता है कि चीन द्वारा भारत व दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कोरोना जैसे वायरस को गली के कुत्तों में इंजेक्ट कर दिया जाता है। कुत्तों के इलाज व दुलार के वक्त लोग इन्हें छूते हैं और वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता जाता है।
विज्ञापन

वीडियो आने के बाद कॉलोनी के लोगों ने कुत्तों के मरने की घटना को गंभीरता से लिया। यहां के विवेक सिंह ने बताया कि आईवीआरआई के डॉक्टरों को इस घटना के संबंध में बताया था तो उन्होंने इस तरह की संभावना से इंकार कर दिया। चीफ वेटरनरी ऑफिसर एलके वर्मा ने गर्मी बढ़ने से रैबीज की संभावना जताकर लोगों को कुत्तों से दूर रहने की सलाह दी। इसका पालन किया जा रहा है। विवेक ने एहतियातन कॉलोनी में सैनिटाइजर छिड़काव कराने की मांग की। कॉलोनी के ही वैभव गंगवार ने बताया कि कुछ कुत्ते ही मरे हैं, लेकिन इसकी वजह की जांच तो होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed