फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wasim and Rohit's pair secured first place in carrom.

Bareilly News: कैरम में वसीम और रोहित की जोड़ी को मिला प्रथम स्थान

Sun, 05 Jul 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wasim and Rohit's pair secured first place in carrom.
बरेली। इज्जतनगर रेल कारखाना में शनिवार को इंटरशॉप कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डबल्स में वसीम और रोहित की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता के कर्मचारी वर्ग सिंगल्स में नाजिस खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शोयब रजा द्वितीय स्थान पर रहे। शोयब रजा और नाजिस खान की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। सुपरवाइजर वर्ग में मनोज कोहली ने प्रथम और अनिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में परवेज अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेश सिंह, क्रीड़ा सचिव सुहैल अली, कारखाना प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, मान्यता प्राप्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष अनवारुल हसन और मंडल मंत्री रजनीश तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed