फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ward operating in the basement of Rainbow HCMC Clinic; Mahesh Nath Hospital's ICU sealed.

Bareilly News: रेनबो एचसीएमसी क्लीनिक के बेसमेंट में चल रहा वार्ड, महेश नाथ हॉस्पिटल का आईसीयू सील

Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ward operating in the basement of Rainbow HCMC Clinic; Mahesh Nath Hospital's ICU sealed.
बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मानकों की अनदेखी और अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिनी बाइपास रोड स्थित रेनबो एचसीएमसी क्लीनिक के बेसमेंट में बने वार्ड में मरीज भर्ती मिलने पर वार्ड को सील कर दिया गया। इसके साथ ही लापरवाही से महिला की मौत के मामले में महेश नाथ मेडिकेयर अस्पताल का आईसीयू पर भी ताला लगाया। वहीं एक अस्पताल को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

मिनी बाइपास रोड स्थित रेनबो एचसीएमसी क्लीनिक के बेसमेंट में स्थित वार्ड में एक मरीज भर्ती मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत उसके आईपीडी वार्ड को सील कर दिया। नोडल अधिकारी अमित ने बताया कि यहां मरीज का इलाज चल रहा था। बीसलपुर चौराहा स्थित महेशनाथ मेडिकेयर अस्पताल का आईसीयू भी सील किया गया। यह कदम बीते दिनों आईसीयू में भर्ती एक महिला की लापरवाही से हुई मौत के बाद उठाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। जांच पूरी होने तक अस्पताल का आईसीयू सील रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मानक अपूर्ण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अन्य अनियमितताएं मिलने पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed