फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wanted Afshar arrested from delhi accused of introducing the shooters to Ashraf in bareilly jail

UP: उमेश हत्याकांड से पहले शूटरों को अशरफ से मिलवाने का आरोपी अफसार गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनामी था

Thu, 11 Dec 2025 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 10:18 AM IST
सार

यूपी एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से 50 हजार के इनामी अफसार को गिरफ्तार किया है। उस पर बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ से शूटरों को अपनी आईडी पर मिलवाने और आपराधिक साजिश में शामिल रहने का आरोप है। 

विज्ञापन
wanted Afshar arrested from delhi accused of introducing the shooters to Ashraf in bareilly jail
आरोपी अफसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में मारे गए माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के करीबी अफसार अहमद को यूपी-एसटीएफ ने बुधवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के सल्लाहपुर निवासी अफसार के खिलाफ दो साल नौ माह पहले बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस पर उमेशपाल हत्याकांड से पहले शूटरों को बरेली जेल में अशरफ से मिलवाने, जबरन वसूली, दंगा, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोप हैं। बरेली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


माफिया अशरफ वर्ष 2020 से 2023 के बीच बरेली स्थित केंद्रीय कारागार-2 में बंद था। जेल में आने वाले मुलाकाती अशरफ के खिलाफ दर्ज मुकदमों में गवाही देने वालों को धमकाते थे। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। इसको लेकर सात मार्च 2023 को बिथरी चैनपुर थाने में नई जेल चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने अशरफ व उसके करीबी सद्दाम, लल्ला गद्दी, दयाराम उर्फ नन्हें, सिपाही शिव हरि अवस्थी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में अफसार अहमद का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया। 
विज्ञापन


दिल्ली में छिपकर रह रहा था अफसार 
एसटीएफ की प्रयागराज इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अफसार के दिल्ली में छिपकर रहने की सूचना मिली थी। टीम ने साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित सपना स्टैंड के सामने कालका रोड से उसको गिरफ्तार किया। उसे बिथरी पुलिस को सौंप दिया  गया है। अफसार के खिलाफ वर्ष 2018 में कौशांबी जिले के कोखराज थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अपनी आईडी से गुड्डू मुस्लिम साबिर, अरमान की कराई थी मुलाकात
एसटीएफ की पूछताछ में अफसार ने बताया कि बरेली जेल में अशरफ के बंद रहने के दौरान वह उससे मिलने आता था। अपनी आईडी पर वह अपने सहयोगियों अजहर, लल्ला गद्दी, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान को जेल में अशरफ से मिलवाता था। बरेली में मुकदमा दर्ज होने और उसमें उसका नाम आने की सूचना मिलने पर गिरफ्तारी के डर से वह घर छोड़ कर भाग गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed