फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rapid development will take place in Bareilly under the City 2.0 scheme

सिटीज-2.0: केंद्र सरकार की योजना में बरेली का चयन, शहर की संवरेगी सूरत, पर्यटन विकास को मिलेगी गति

Mon, 12 Oct 2026 07:45 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 07:45 AM IST
सार

सिटी 2.0 योजना के तहत बरेली शहर को संवारा जाएगा। इस योजना के तहत शहर में यातायात सुगम बनाया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक-पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rapid development will take place in Bareilly under the City 2.0 scheme
बरेली शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की सिटीज-2.0 योजना के तहत बरेली और आगरा का चयन किया गया है। यह योजना शहर को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और सुनियोजित बनाने पर केंद्रित है। इसके तहत यातायात नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक-पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली में नगर निगम की एक्सपर्ट टीम शहर की जरूरतों का आकलन करने के लिए व्यवहार्यता सर्वेक्षण कर रही है। सिटीज-2.0 से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, यातायात प्रबंधन को आधुनिक और सुगम बनाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। नाथ कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाना है। 
विज्ञापन


योजना में पर्यावरण संरक्षण और ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा। कचरा प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था में सुधार के लिए दिल्ली से एक विशेष टीम बरेली का दौरा करेगी। यह टीम कचरा निस्तारण प्रक्रिया का जायजा लेगी। सर्वे पूरा होने के बाद एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को निखारेगी
सिटीज-2.0 योजना बरेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को निखारेगी। नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों के आसपास आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। बेहतर मार्ग संपर्क और व्यवस्थित शहरी ढांचे का विकास भी किया जाएगा। 

विकास कार्यों में गति लाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इन परियोजनाओं से जाम की समस्या कम होगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है, जिसके बाद योजना पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed