फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wallking in lockdown, cought by police

लॉकडाउन में बेफिक्र घूमे लोग, पंफलेट लगाकर किया शर्मसार

Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
wallking in lockdown, cought by police
शहर में लॉकडाउन के बावजूद लोग बेवजह घूमते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉक डाउन में केवल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी बाजार बंद रहा। शहर में सड़कों पर गिनती के लोग दिखाई दिए लेकिन पुराना शहर में काफी हद तक लॉकडाउन फ्लॉप रहा। युवा वर्ग खासतौर से बेफिक्त्रस् था। पुलिस ने कई जगह लोगों को समझाया, नहीं माने तो सख्ती करके घर भेजा। कुछ स्थानों पर पुलिस ने युवकों को शर्मिंदा करने के लिए पंफलेट बनवाकर हाथ में देकर फोटो कराए। इन पर लिखा था- मैं समाज का दुश्मन हूं, घर पर नहीं रहूंगा। कई लड़कों को पुलिस थाने भी लेकर आई।
विज्ञापन

चौराहे सन्नाटे में, सड़कों पर भी पही आवाजाही कम
शहर के सिविल लाइंस, अयूब खां, कोतवाली, श्यामगंज और ईसाई की पुलिया इलाके में चौराहे दिन भर सन्नाटे में रहे। इन स्थानों पर सड़कों पर चहलपहल भी नाममात्र की रही। प्रेमनगर के राजेंद्रनगर, डीडीपुरम और इज्जतनगर के कई इलाकों में सन्नाटा छाया रहा। चौराहों पर पुलिस आने-जाने वालों को रोककर वजह पूछ रही थी। लोगों से कहा जा रहा था कि घर में बैठें। वैसे इन इलाकों में घरों से लोग किसी न किसी जरूरी काम से ही निकले थे। इस वजह से खास सख्ती की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी-राशन की दुकानों पर रही भीड़
कुतुबखाना सब्जी मंडी, मीरा की पैठ समेत अन्य सब्जी मं?डियो में सुबह से ही भारी भीड़ थी। सब्जी खरीदने को लेकर मारामारी मची। आम दिनों से ज्यादा रेट में सब्जी बिकी। लोगों ने जरूरत से ज्यादा सब्जी खरीदी। आलू, प्याज, बैंगन, गोभी आदि की ज्यादा डिमांड रही। राशन की दुकानें खुलीं तो लोगों ने ज्यादा मात्रा में आटा, दाल. चावल खरीद लिए। इन स्थानों पर खासी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर्स पर भी लगी रही भीड़
सोमवार सुबह शहर के सभी मेडिकल स्टोर खुल गए। यहां दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कई लोग तो दवा के पुराने पर्चे लेकर मेडिकल स्टोर पर जाने के बहाने घरों से निकले। विक्स, सर्दी, जुकाम, दर्द, बुखार की काफी दवाएं लोगों ने खरीदीं।

बेवजह घूमने वालों के पुलिस ने चालान किए
शहर के कई इलाकों में सोमवार को बाइक पर दो या तीन लड़के बैठकर घूमते दिखाई दिए। चौराहों पर पुलिस ने इन्हें रोककर पूछताछ की तो वाजिब वजह नहीं बता सके। अयूब खां और चौकी चौराहे पर ई वाहनों के चालान भी किए गए। कई दिनों से रुकी चालान और वाहनों को सीज करने की प्रक्त्रिस्या दोबारा शुरू हुई है। हालांकि पहला दिन होने की वजह से पुलिस ने कुछ ने नरमी बरती, लेकिन कल से सख्ती के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed