फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for one more year to get five new schools

Bareilly News: पांच नए स्कूल मिलने में अभी और सालभर इंतजार

Sat, 01 Jul 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Waiting for one more year to get five new schools
बरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग को वर्ष 2022 के अंत तक मिलने वाले नए स्कूल अब वर्ष 2023 के अंत तक ही मिल सकेंगे। शासन स्तर से दूसरी किस्त जारी होने में देरी के कारण स्कूलों का निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया कि वर्तमान सत्र के अंत तक स्कूलों का काम पूरा किया जाएगा, ताकि वर्ष 2024-25 के सत्र में स्कूलों का संचालन किया जा सके। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी, राजकीय इंटर कॉलेज मवाई काजान बहेड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज उतरसिया बहेड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज शीशगढ़ हरदासपुर और राजकीय इंटर कॉलेज जमसावा सुमाली बहेड़ी का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय की निर्माण लागत 2.25 करोड़ रुपये है। कुल 11.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों के मुताबिक सभी विद्यालय लगभग तीन हजार वर्गमीटर के दायरे में बनाए गए हैं। एक विद्यालय दो मंजिला और बाकी स्कूलों में एक मंजिला इमारत बनाई जा रही है। मानचित्र व मानकों के मुताबिक निर्माण कार्य चल रहा है। मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार कटियार ने बताया कि बजट उपलब्ध न होने की वजह से निर्माण में देरी हुई। अब बजट दिया गया है। अक्तूबर तक निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed