फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wait is over, it will be from 23 Shamtganj flyover

इंतजार खत्म, 23 से बनने लगेगा शहामतगंज फ्लाईओवर 

Tue, 18 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wait is over, it will be from 23 Shamtganj flyover
फ्लाई ओवर (प्रतीकात्मक) - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहरवासियाें का इंतजार खत्म हुआ। 22 अक्तूबर से शहामतगंज फ्लाईओवर का भूमि पूजन होगा। इसी दिन से काम शुरू हो जाएगा। सोमवार को इस संबंध में मेयर डॉ. आईएस तोमर ने सेतु निगम के साथ पुलिस और यातायात पुलिस विभाग की बैठक ली। 22 की शाम से रूट परिवर्तित हो जाएगा। 
विज्ञापन

नगर निगम में हुई बैठक में मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि सुबह 11 बजे मानसिक अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर अस्थायी कार्यालय के पास पुल की नींव रखी जाएगी। इसमें सभी पार्षद और स्थानीय नेता भी शामिल होंगे। ऐसे में रूट का डायवर्जन 22 अक्तूबर की शाम से ही लागू हो जाना चाहिए। यातायात पुलिस विभाग से टीएसआई मनोज कुमार को रूट डायवर्जन का चार्ट बनाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


शहामतगंज से बरेली कालेज तक रास्ता रहेगा बंद 
22 अक्तूबर की शाम को शहामतगंज चौराहे से बरेली कालेज से आगे तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। 23 अक्तूबर को सुबह यहां भूमि पूजन होगा। इसके बाद खंभे खड़े करने का काम शुरू हो जाएगा। शहामतगंज से विकासभवन तक लोग नहीं आ सकेंगे। उन्हें कहां से आना और जाना है इसका चार्ज यातया पुलिस तैयार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहामतगंज का रास्ता अभी बंद नहीं होगा। पहले खंभे खड़े किये जाएंगे। इसके लिए सिर्फ शहामतगंज से विकास भवन का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। रूट डायवर्जन का चार्ज यातायात पुलिस दो दिन में देगी। 
-डॉ. आईएस तोमर, मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed