{"_id":"68aa35958a6dddbe6e033fa4","slug":"voter-survey-work-begins-blos-will-be-rewarded-for-good-work-bareilly-news-c-4-vns1074-710397-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मतदाता सर्वे का काम शुरू, अच्छे कार्य पर पुरस्कृत होंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मतदाता सर्वे का काम शुरू, अच्छे कार्य पर पुरस्कृत होंगे बीएलओ
विज्ञापन
बरेली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-26 के लिए डोर-टू-डोर मतदाता सर्वे का काम शुरू हो गया है। यह काम बीएलओ 29 सितंबर तक करेंगे। मतदाता सूची के सर्वे में कोई भी पात्र वोटर बनने से वंचित न रहने पाए और वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की त्रुटि न रहे, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को पुरस्कृत करने का भी फैसला किया है।
एडीएम राजस्व एवं वित्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के सर्वे के लिए जिले में कुल 1682 बीएलओ की तैनाती कर दी गई है। सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम मतदाता सर्वे के कार्य की निगरानी करेंगे। निगरानी में सहयोग के लिए जिले में कुल 202 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश मिले हैं कि जिले में तीन उत्कृष्ट बीएलओ जो अपना कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से संचालित करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसमें उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 8000 तथा तृतीय पुरस्कार में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच बीएलओ को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। संवाद