फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voltage kept fluctuating during the power cuts, 33 KV line breakdown in Izatnagar

Bareilly News: कटौती के बीच घटता-बढ़ता रहा वोल्टेज, इज्जतनगर में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन

Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Voltage kept fluctuating during the power cuts, 33 KV line breakdown in Izatnagar
बरेली। तेज धूप के बीच रविवार को दिन में बिजली की मांग बढ़ी तो शहर के कई इलाकों में ट्रिपिंग हुई। वोल्टेज भी घटता-बढ़ता रहा। इसी बीच इज्जतनगर की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से तीन घंटे कटौती की गई। किला उपकेंद्र के मिर्ची टोला में दोपहर एक से रात आठ बजे तक फेस की समस्या बनी रही। यहां के प्रणव रस्तोगी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या दूर करने में सात घंटे लग गए।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों से लोकल फॉल्ट की शिकायतें आईं। हरूनगला उपकेंद्र की कृष्णा कॉलोनी में रविवार रात हाई वोल्टेज की वजह से उपभोक्ताओं को घरोंं के उपकरण बंद करने पड़े। यहां छह माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। सुभाषनगर के गणेशपुरम में ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से कटौती की गई। महानगर और शाहदाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों में ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय के इलाकों में कभी लो तो कभी हाई वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हुए। कुछ इलाकों में बिना सूचना के ही मरम्मत के कार्य कराए गए। कुतुबखाना और किला क्षेत्र में लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। सिविल लाइंस क्षेत्र में भी वोल्टेज कम-ज्यादा होता रहा। सिटी सब्जी मंडी, पंजाबी टोला, केलाबाग में भी ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकता नगर फीडर से आज होगी कटौती
बरेली। कोहाड़ापीर की 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए सोमवार को राजेंद्रनगर उपकेंद्र के एकता नगर फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण एकतानगर कॉलोनी, टैगोर पार्क, पीलीभीत रोड, नारायण आवास कॉलोनी इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। संवाद

पांच घंटे बंद रहा टीपीनगर फीडर
बरेली। हरूनगला उपकेंद्र के टीपीनगर फीडर के उपभोक्ताओं ने रविवार को छुट्टी के दिन पांच घंटे बिजली कटौती का सामना किया। मरम्मत कार्यों के कारण फीडर पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहा। मरम्मत के कार्य पूरे होने के बाद यहां ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed