{"_id":"6b0c937af1066085dd0f5f12","slug":"violent-collision-between-a-van-and-a-bike-both-vehicles-catch-fire-bareilly-news-c-4-bly1015-1016988-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वैन और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड स्थित नकटिया पुल पर शनिवार रात वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वैन चालक मौके से भाग गया।
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम की ओर से अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, हादसा शनिवार रात 12 बजे हुआ। नकटिया पुल पर इको वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग से दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में इज्जतनगर के अधूपुरा गांव निवासी सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।