फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers upset over dilapidated road, warn of election boycott

Bareilly News: जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over dilapidated road, warn of election boycott
आंवला तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने अवैध खनन और भारी वाहनों के बेरोकटोक आवागमन को इसका मुख्य कारण बताया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनकी सुनवाई न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय गोविंद ने बताया कि डरुआपुर गांव से आंवला-अलीगंज मार्ग तक का संपर्क मार्ग खनन माफियाओं के कारण खराब हुआ है। इस्माइलपुर में बने कारखानों के ठेकेदारों की ओर से अवैध खनन कराकर इस सड़क पर रात-दिन डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजारी जाती हैं। इस संपर्क मार्ग का उपयोग भिंडौरा, गिधौली कुडरिया, नैनपुर सहित 12-14 गांवों के ग्रामीण करते हैं। देवचरा मंडी जाने वाले किसान भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन


नहीं हुई सुनवाई, समस्या बरकरारग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और एमएलसी कुंवर महाराज सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। संपूर्ण समाधान दिवस में भी मोहन सिंह, प्रवीण कुमार, मुनेंद्र पाल, मुनेश पाल समेत कई ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। हालांकि, इन सभी प्रयासों का नतीजा शून्य निकला है। ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं की गईं। समस्या जस-की-तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed