फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers tied the man to pole and beat him brutally in Bareilly

Bareilly News: युवक को चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल; पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

बरेली के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन व चोरों की अफवाह अब निर्दोष लोगों के लिए आफत बन रही है। हाफिजगंज के गांव उदरनपुर में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने चोर समझ एक युवक को पकड़ लिया। खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Villagers tied the man to pole and beat him brutally in Bareilly
खंभे से बंधा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर में आधी रात के वक्त ससुराल जा रहे युवक को ग्रामीणों ने चोर-चोर चिल्लाकर पकड़ लिया। उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई लगाई और पुलिस को सौंप दिया। कुछ खुराफातियों ने पिटाई के वीडियो संग इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सात नामजद समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


गांव उदरनपुर में रात एक बजे चोर-चोर का शोर मचा। लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसे गांव में लगे बिजली के खंभे से रस्सी से बांधकर पिटाई लगाने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बीवी के हाथ-पैर तोड़े... लिवर फटा और भ्रूण की गर्भ में मौत, बर्बरता देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर चौंके
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो युवक को छुड़वाया और थाने ले आई। रोहित ने बताया कि वह मढ़ीनाथ बरेली का निवासी है। रात में बस से यहां आया और ससुराल गजरौला गांव जा रहा था। वह रात में रास्ता भटक गया और भटकता हुआ उदरनपुर गांव पहुंच गया। आरोप लगाया कि भीड़ ने उसे फिजूल में बांधकर पीट दिया। पुलिस ने राजीव के बारे में जानकारी की तो उसकी बात सही निकली।

एसपी उत्तरी ने डांटा तो हुई कार्रवाई
हाफिजगंज थाना पुलिस ने पहले इस मामले को हल्के में लिया। शुक्रवार दोपहर तक मामले में लिखापढ़ी ही नहीं की गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी उत्तरी ने थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह की फटकार लगाई तो रोहित की तहरीर पर गांव के रुकम सिंह, श्रीराम, भगवतसरन, वीरेंद्र, शिशुपाल, पुष्पेंद्र, कांता प्रसाद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बांधकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वीडियो फुटेज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। रात तक इनमें से पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed