फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband beat woman so brutally her liver burst and arms and legs were broken in Bareilly

UP: बीवी के हाथ-पैर तोड़े... लिवर फटा और भ्रूण की गर्भ में मौत, बर्बरता देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर चौंके

Fri, 01 Aug 2025 08:31 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Aug 2025 08:31 AM IST
सार

हत्यारोपी सोमपाल के सिर पर खून सवार था। उसने दिव्यांग मां को शौचालय में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बंद कर पत्नी सुमन की डंडों से पिटाई की। पोस्टमार्टम करने वाली टीम सुमन के शव का परीक्षण करते वक्त चौंक गई। 

विज्ञापन
Husband beat woman so brutally her liver burst and arms and legs were broken in Bareilly
महिला की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने शराब के नशे में पत्नी को इस कदर पीटा कि उसके हाथ-पैर टूट गए। उसका लिवर भी फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यही नहीं गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी बर्बरता देख सन्न रह गए।

विज्ञापन

गर्भ में बेटी की मौत, बेरहमी से पीटकर तोड़े हाथ-पैर 
पोस्टमार्टम करने वाली टीम सुमन के शव का परीक्षण करते वक्त चौंक गई। उसे बेरहमी से पीटकर दोनों हाथ और दायां पैर तोड़ दिया गया था। उसका लिवर भी फट गया था। गर्भ में पल रहा पांच महीने का कन्या भ्रूण भी काफी विकसित हो गया था, सुमन के साथ उसकी बच्ची दुनिया में आने से पहले ही मर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में बुधवार की आधी रात के समय शराब के नशे में सोमपाल नाम के युवक ने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी सुमन को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

थाना क्योलड़िया क्षेत्र के मरगापुर गांव निवासी पूरनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुमन की शादी लगभग पांच साल पहले मगरासा निवासी सोमपाल के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सोमपाल शराब पीकर पत्नी को पीटता था। एक लाख रुपये लाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था।

बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों व पुलिस से सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके दोनों हाथ और एक पैर टूटा हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। पूरनलाल ने सोमपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमपाल ने पत्नी सुमन की पीटकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

आरोपी ने मां को शौचालय में बंद किया
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात सोमपाल नशे में आया और सुमन से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुमन को पीटा तो वह जान बचाने के लिए थोड़ी दूर पर अलग रह रहीं दिव्यांग सास कामेश्वरी देवी के घर पहुंची। उसने कहा कि मां मुझे बचाओ, यह मार डालेंगे।

कामेश्वरी देवी ने बाहर निकलकर बहू को बचाने की कोशिश की। बताते हैं कि सोमपाल के सिर पर खून सवार था। उसने दिव्यांग मां को शौचालय में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बंद कर सुमन की डंडों से पिटाई की। पास में ही सोमपाल के दोनों भाइयों का घर है, लेकिन सुमन चीखती रही, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

कामेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पति वेदराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है और वह अलग घर में रहकर अपना गुजारा करती हैं। सोमपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है और मजदूरी करता है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed