फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers protested, electricity supply starts

Bareilly News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन तो 30 घंटे बाद सौ गांवों में आई बिजली

Mon, 13 May 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested, electricity supply starts
ट्रांसफार्मरों में तेल कम होने की वजह से सैकड़ों गांवों की बिजली तीस घण्टे से गायब।
ट्रांसफार्मरों में तेल कम होने की वजह से शनिवार सुबह से बिजली हो गई थी गुल, पेयजल व अन्य समस्याओं से जूझते रहे ग्रामीण
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। विद्युत उपकेंद्र पडेरा के तीन फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों के लोगों को गर्मी के इस मौसम में 30 घंटे से ऊपर की बिजली कटौती से जूझना पड़ा। दो दिन पहले यहां लगे ट्रांसफार्मरों में तेल कम हो गई। इस कारण इन गांवों में बिजली गुल रही। जब अधिकारियों ने नहीं सुनी तो पडेरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार रात ग्रामीण यहां पहुंचकर इस उपकेंद्र को बंद करवा दिया। इस कारण बिजली विभाग ने रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया।
विद्युत उपकेंद्र पडेरा में दो साल पहले लगे ट्रांसफार्मरों में तेल कम हो जाने के कारण उपकेंद्र से खल्लपुर, शिवपुरी व पडेरा फीडर के सैकड़ों गांव की विद्युत सप्लाई शनिवार सुबह करीब छह बजे से बंद हो गई। रविवार सुबह नौ बजे एक फीडर पडेरा की सप्लाई शुरू की गई। बाकी अन्य दो फीडरों की सप्लाई बाधित रही। शिकायत करने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो गुस्साए पडेरा गांव के लोगों ने शनिवार रात के समय विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर यहां की भी बिजली आपूर्ति को बंद करवा दी थी। बिजली कटौती के चलते सैकड़ों गांव के हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी की तपिश और पेयजल समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे के करीब बारिश हुई थी तभी विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई, लेकिन दस बजे के करीब बारिश रुकने के बावजूद तीनों फीडरों की विद्युत सप्लाई चालू नहीं की गई, जब विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने कारण जाना तो पता चला कि विद्युत उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मरों में तेल कम है। शनिवार शाम को प्रदर्शन के बाद रविवार की सुबह पडेरा गांव की आपूर्ति बहाल की गई। फिर शाम तक अन्य दो फीडरों को चालू कराया गया। प्रदर्शन करने वालों में राम, मनीष, बृजभूषण, संदीप, मुनेंद्र, केशव, प्रदीप, देवव्रत लाल, संदीप, प्रशांत आदि ग्रामीण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सतीश जायसवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मरों का तेल बदलने के लिए बिजली आपूर्ति को बंद किया गया था। तेल बदलने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed