{"_id":"5eb1b44a8ebc3e90b12df782","slug":"villager-strangled-by-rope-in-electoral-rivalry-nawabganj-news-bly4048456200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में रस्सी से गला कसकर ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में रस्सी से गला कसकर ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश में ग्रामीण की हत्या कर शव खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो मृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले, जिससे गले में रस्सी कसकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामले की तहरीर मृतक के भाई ने नवाबगंज थाने में दी है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया है।
गंगापुर गांव के 20 वर्षीय तेज बहादुर मजदूरी करते थे। बहन पिंकी के मुताबिक सोमवार शाम तेज बहादुर खाना खाने के बाद गांव के गंगाधर के घर मजदूरी पर भूसा डालने गया था। सुबह उसका शव गंगाधर के भाई प्रेमपाल के मकान के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि गंगाधर ने प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं दिया था, इसको लेकर गंगाधर रंजिश मानता था। रात में उसने अपने परिजन के साथ मिलकर तेज बहादुर की हत्या कर दी और शव प्लॉट में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ योगेंद्र सिंह और कोतवाल सुरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जांच में गले में रस्सी से गला कसने के निशान मिले हैं, इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान नहीं है। मृतक के भाई छत्रपाल ने घटना की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है।

मृतक का मोबाइल गायब, तलाश में जुटी पुलिस
तेज बहादुर का मोबाइल शव के पास से बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने उसके नंबर पर कॉल की तो लगातार रिंग जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। साथ ही कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह पचौरी, कोतवाल नवाबगंज