{"_id":"674268184bdaed26c40d4ca4","slug":"villager-sleeping-in-living-room-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-4-1-bly1039-527679-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैठक में सो रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैठक में सो रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव जाम में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जागने पर मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
शुक्रवार रात 60 वर्षीय नन्हे यादव पुत्र सुन्दरलाल यादव रोजाना की तरह खाना खाकर अपनी बैठक में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो गए थे, लेकिन सुबह अधिक देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने मच्छरदानी हटाकर देखा तो वह मृत मिले। उनकी मौत पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नन्हे यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी भूरी देवी, तीन बेटे व दो बेटियां हैं। उनकी मौत से घर में रोना-पीटना मच गया है।
प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद