फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager dies after falling from the roof

Bareilly News: छत से गिरकर ग्रामीण की मौत

Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after falling from the roof
फाइल फोटो मृतक तुलाराम उर्फ पप्पू
शीशगढ़। दो मंजिले मकान की छत का किवाड़ बंद करने गए ग्रामीण की बुधवार देर रात गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचा गांव निवासी 45 वर्षीय तुलाराम उर्फ पप्पू देवल बुधवार देर रात अपने दो मंजिले मकान की छत पर सोने के लिए गए थे। छत का दरवाजा बंद करते समय दरवाजे का कुंडा टूट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो कर घर के आंगन में आ गिरे। उनके सिर में चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित अस्पताल ले गए, पर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई। तुलाराम के परिवार में पत्नी सहित चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से दो पुत्रियों व एक पुत्र की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed