{"_id":"672e7898610cbbeff804dbe4","slug":"villager-died-after-being-crushed-by-a-canter-head-severed-police-arrived-after-quarter-of-an-hour-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101603-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैंटर से कुचलकर ग्रामीण की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, पौने घंटे बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैंटर से कुचलकर ग्रामीण की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, पौने घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
गुलडिया। मृतक रामौतार शर्मा
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बड़ागांव के समीप कैंटर ने बाजार जा रहे साइकिल सवार ग्रामीण को कुचल दिया। इससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया। मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर (अलीगंज- सिरौली) मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। वहीं, चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैंटर को थाने में खड़ा करवा दिया है। एसओ सिरौली प्रयागराज सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, एसडीएम आंवला एन राम ने गाड़ी को सीज करने के आदेश दिए हैं।
अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खतेेता निवासी रामावतार शर्मा शुक्रवार को दोपहर तीन बजे घर से गुलड़िया गौरी शंकर की बाजार साइकिल से जा रहे थे। पुलिस चौकी बड़गांव से दो सौ मीटर आगे गुलड़िया में पीछे से आ रही कैंटर ने रामावतार को कुचल दिया। घटना के बाद से वहां जाम लग गया। चालक किसी तरह भाग कर पुलिस चौकी बड़गांव में घुस गया। घटना के बाद ग्रामीण चौकी बड़गांव पहुंचे, लेकिन चौकी में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया।
घटना के लगभग पौने घंटे बाद थाना सिरौली व चौकी बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण जाम लगा चुके थे।दोनो तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। ग्रामीण उच्च अधिकारियों के आने की मांग करने लगे। शाम पौने पांच बजे सीओ मीरगंज और उप जिला अधिकारी आंवला घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर आने के बजाए चालक को भिजवाया थाने
रामावतार के परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी बड़गांव में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था गया। परिजनों का आरोप था कि चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर आने के बजाए चालक को सुरक्षा प्रदान कर थाने भिजवा दिया। इस दौरान थाना और चौकी पुलिस बैकफुट पर रही। परिजनों ने पुलिस पर ड्राइवर से सांठ-गांठ का भी आरोप लगाया। बेटे अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर चालक पवन कुमार शुक्ला ग्राम सलेमपुर जिला हरदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद