{"_id":"69768487ad29b685d1058cf8","slug":"villager-coming-for-naming-ceremony-missing-fear-of-drowning-in-canal-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106318-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नामकरण संस्कार में आ रहा ग्रामीण लापता, नहर में डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नामकरण संस्कार में आ रहा ग्रामीण लापता, नहर में डूबने की आशंका
विज्ञापन
मौके पर मिला साइकिल और सामान, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में कराई खोज
क्योलड़िया। नामकरण संस्कार से आ रहा ग्रामीण लापता हो गया। ग्रामीण की साइकिल और सामान शारदा खंड नहर के पास पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से ग्रामीण की तलाश शुरू कर दी है। घटना की तहरीर ग्रामीण के बेटे ने थाना क्योलड़िया में दी है।
क्षेत्र के किशनपुर कुईया गांव में भरतवीर के बेटे अवनीश कुमार ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी हैं। 24 जनवरी सुबह आठ बजे गांव रुकुमपुर के सत्यपाल के घर बेटी के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को कार्यक्रम के समापन के बाद घर के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं आए। 25 जनवरी को गांव वैवाही मोड़ चौराहे पर दिन में उनकी साइकिल शारदा नहर किनारे पड़ी थी। ग्रामीणों ने साइकिल के पास थैले में पूड़ी,रसगुल्ला, मिठाई, कैंची, क्रीम, मशीन समेत आदि सामान देखा। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सामान को कब्जे में लिया। गोताखोरों की तलाश में भरतवीर की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तलाश कराई जा रही है। अभी तक ग्रामीण का कही सुराग नहीं लग सका है।