फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager climbed tree in Bisalpur tehsil after block staff asking bribe in pilibhit

Pilibhit: प्रधानमंत्री आवास के लिए मांगी घूस तो तहसील में पेड़ पर चढ़ गया ग्रामीण, बोला- कर लूंगा आत्महत्या

Thu, 16 Feb 2023 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

गांव मोहम्म्दपुर भजा निवासी रविंद्र शर्मा का आरोप है कि  घूस न देने पर कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री आवास की सूची से उसका नाम काट दिया है। उससे आवास के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए। 

विज्ञापन
Villager climbed tree in Bisalpur tehsil after block staff asking bribe in pilibhit
पेड़ पर चढ़ा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रधानमंत्री आवास न मिलने से क्षुब्ध गांव मोहम्म्दपुर भजा निवासी रविंद्र शर्मा बृहस्पतिवार को बीसलपुर तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। एक घंटे तक तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दमकल की टीम उसे उतारने के लिए सीढ़ी लाई, तभी ग्रामीण पेड़ से उतरा। तहसील में मौजूद राज्यमंत्री संजय गंगवार ने ग्रामीण को नियमानुसार आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण घर चला गया। 

विज्ञापन


रविंद्र शर्मा बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे तहसील परिसर में खड़े पीपल के पेड़ पर करीब 50 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्ला चिल्लाकर बताया कि विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास बनवाने की एवज में उससे 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। सुविधा शुल्क न देने पर कर्मचारियों ने उसका नाम सूची से काट दिया। 

विज्ञापन

पेड़ से कूदकर आत्महत्या करने की दी चेतावनी 

रविंद्र ने चेतावनी दी कि अगर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया तो वह पेड़ से कूदकर आत्महत्या कर लेगा। इससे मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उस समय तहसील सभागार में प्रगतिशील बार एसोसिएशन कर शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। राज्यमंत्री संजय गंगवार समारोह में मौजूद थे। जानकारी होते ही तहसीलदार संजय यादव और कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण को उसकी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कह रहा था। दोपहर 3.45 बजे दमकल विभाग की टीम ग्रामीण को पेड़ से उतारने के लिए सीढ़ी लेकर आ गई। सीढ़ी देखकर ग्रामीण स्वयं उतर आया। तहसीलदार ग्रामीण को राज्यमंत्री के पास ले गए। राज्यमंत्री ने ग्रामीण से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवास दिलाने और सुविधा शुल्क मांगे जाने की जांच करने के निर्देश दिए। 

ब्लॉक कर्मचारियों ने जानबूझकर काटा नामः प्रधान

मोहम्मदपुर भजा के प्रधान कुंवरपाल ने बताया कि उन्होंने विशेष प्रयास कर रविंद्र शर्मा का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में दर्ज कराया था। रविंद्र इस योजना का 100 प्रतिशत पात्र है। ब्लॉक के कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क न मिलने के कारण उसका नाम सूची से जानबूझकर काट दिया।

तहसीलदार संजय यादव ने कहा कि यह मामला उनके  संज्ञान में पहली बार आया है। इसमें  सघनता से जांच कराई जाएगी। रविंद्र यदि पात्र पाया गया तो उसे आवास दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed