फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager chased by monkeys; dies after falling from roof.

Bareilly News: बंदरों ने ग्रामीण को दौड़ाया, छत से गिरकर मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villager chased by monkeys; dies after falling from roof.
बरेली। कैंट क्षेत्र के भौआपुर गांव के धर्मपाल कश्यप (39) को सोमवार शाम छत पर बंदरों ने दौड़ा दिया। इस कारण वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर की कई हड्डियां टूटी मिली हैं।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम घर में बंदरों का झुंड घुस गया था। पिता धर्मपाल उनको भगाने के लिए छत पर चले गए। इस दौरान बंदरों ने उनको दौड़ा दिया। बचने की कोशिश में वह छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उनको अस्पताल लेकर गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज और हड्डियां टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


-----

परिवार की रोजी-रोटी का सहारा छिना
धर्मपाल की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी और चार छोटे बच्चे गमगीन हैं। परिवार की रोजी-रोटी का सहारा छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed