{"_id":"66f87a4962cacd88ba0b4974","slug":"village-heads-boycotted-the-meeting-on-stubble-management-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102940-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पराली प्रबंधन की बैठक का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पराली प्रबंधन की बैठक का ग्राम प्रधानों ने किया बहिष्कार
Sun, 29 Sep 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। किसानों को पराली जलाने के नुकसान बताने के लिए शनिवार को भोजीपुरा ब्लॉक कार्यालय में एसडीएम सदर गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार कर दिया। उनका कहना था कि वह लोगों को जागरूक कर सकते हैं। लेकिन, अगर कोई जानबूझकर पराली जलाता है तो इसकी सूचना देने पर उनके साथ भी अप्रिय घटना हो सकती है।
थानों में ग्राम प्रधानों की सुनवाई नहीं होती। ऐसे में वह यह जिम्मेदारी नहीं ले सकते। एसडीएम के जाने के बाद ग्राम प्रधानों ने एक ज्ञापन भी बीडीओ कमल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि पराली जलाने की सूचना देने से ग्राम प्रधानों को खतरा है। हम लोगों को सिर्फ जागरूक कर सकते हैं।
ज्ञापन में हैंडपंप रीबोर का काम ग्राम प्रधानों के माध्यम से न कराकर सीधे करवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में खपरैल और टिनशेड वाले लोगों को पात्रता की श्रेणी में रखने की मांग की। इस दौरान जागीर सिंह यादव, राम निवास गंगवार, रामकिशोर गंगवार, कृष्ण पाल कटियार, प्रेमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
ग्रामीणों से पराली न जलाने की अपील
हाफिजगंज। शासन के निर्देश पर क्षेत्र में ग्राम प्रधानों ने अभियान चलाकर किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभाव बताए। कहा कि पराली को गलाकर खाद बनाने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस दौरान गांव भटपुरा जागीर खोह के प्रधान सत्यवान, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद