{"_id":"66eff1877b5ac643f5050672","slug":"village-head-along-with-his-nephew-and-others-beat-up-villager-in-bareilly-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की दादागिरी: बरेली में मुखिया ने भतीजे व अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्रामीण को पीटा, मरा समझकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की दादागिरी: बरेली में मुखिया ने भतीजे व अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्रामीण को पीटा, मरा समझकर छोड़ा
Sun, 22 Sep 2024 03:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:59 PM IST
सार
बरेली जिले के गांव में ग्राम प्रधान के परिजनों व अन्य लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पीड़ित ग्रामीण ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने ग्रामीण को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार पटेल, उसके भतीजे राहुल पटेल व आशीष पटेल और गुर्गों पर गांव में एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी भगवानश्री ने एसएसपी को बताया कि उनके पति रामविलास की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। उनके बेटे अजय पाल को कुछ लोगों ने बहुत बुरी तरह पीटा। भगवानश्री के मुताबिक मनोज, मुकेश यादव, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, प्रधान का भतीजा राहुल पटेल, सुनील यादव, अमित यादव, पान सिंह, अमन व पांच अज्ञात लोग उनके बेटे अजयपाल को मारने के इरादे से घर में घुसकर नदी के पास ले गए। इन्होंने अजयपाल को धारदार हथियार व लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। अजय पाल के शरीर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। ये लोग अजय पाल को मरा हुआ समझकर चले गए।
विज्ञापन
प्रधान धमेंद्र कुमार, उसके भतीजे राहुल पटेल व आशीष पटेल आए दिन लोगों को पीटते रहते हैं। यह लोग दबंग किस्म के हैं जिनसे उनके बेटे को काफी पहले से जान का खतरा था। इसकी शिकायत उन्होंने पहले भी पुलिस से की थी लेकिन इज्जत नगर थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। महिला ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार यही लोग होंगे। आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जत नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन