{"_id":"6b048501b765d589680e03f5","slug":"vikas-club-and-the-kakoda-mela-team-emerged-victorious-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-178340-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विकास क्लब और ककोड़ा मेला टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विकास क्लब और ककोड़ा मेला टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
बदायूं के मेला ककोड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद
मेला ककोड़ा। मेला ककोड़ा में सोमवार को खेलों का महाकुंभ सजा। पहले दिन मेला मैदान में वॉलीबॉल, कबड्डी और दौड़ हुई। प्रतियोगिताओं में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मेला ककोड़ा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें विकास क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि एवीएन क्लब को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसे देखकर दर्शक तालियां बजाते रहे।
कबड्डी में ककोड़ा मेला टीम ने दबदबा कायम रखा। फाइनल में उसने एएस वाॅरियर टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। ककोड़ा की टीम के रेडरों और डिफेंडरों ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में भी धावकों ने दम दिखाया। इसमें टीटू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विकास दूसरे और फैज तीसरे स्थान पर रहे। तीनों धावकों की स्पीड की दर्शकों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया आदि मौजूद रहे।