फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vijaya Bank scam of fake accounts

विजया बैंक में फर्जी खातों का घोटाला

Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
दस्तकारों और बेरोजगारों को अपना धंधा शुरू करने के लिए करीब एक साल पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में भी घोटाला हो गया है। बिना किसी गारंटी के 50 हजार तक का ऋण मिलने का लाभ उठाकर जालसाजों से कई बैंकों के मैनेजर व स्टाफ ने हाथ मिला लिया। फर्जी नाम-पतों से से बड़ी संख्या में कई करोड़ के लोन स्वीकृत कर दिए गए। इसका खुलासा वित्त मंत्रालय की विजिलेंस टीम ने किया है। उसकी रिपोर्ट पर बरेली स्थित विजया बैंक की सेटेलाइट शाखा के प्रबंधक को हटा दिया गया है। अन्य बैंकों में इसी तरह हुए घोटालों और फरार फर्जी खातेदारों की छानबीन शुरू हो गई है। कई माध्यम से पहुंची शिकायतों के आधार पर वित्त मंत्रालय की विजिलेंस ने रिपोर्ट तैयार की। इसमें चौंकाने वाले तथ्य थे। बात सामने आई कि आवेदन पत्र के साथ फर्जी आईडी इस्तेमाल कराई गईं। इन तथ्यों के आधार पर मेरठ स्थित विजया बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने बरेली आकर सेटेलाइट शाखा से जारी हुए मुद्रा लोन के खाते चेक किए। लोन फार्म में दर्शाए गए पतों का सत्यापन किया गया तो ऋण लेने वाले कई आवेदक दर्शाए गए पतों पर नहीं मिले। सेटेलाइट शाखा में करीब एक सौ ऋण खातों में एक साल के बाद भी एक धेला तक जमा नहीं हुआ। टीम की रिपोर्ट के आधार पर यहां के प्रबंधक पीएन कांडपाल का प्रशासनिक आधार पर कानपुर तबादला कर दिया गया। बैंक प्रबंधन ने स्थानांतरित प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। उनके स्थान पर वीके सक्सेना को तैनात कर दिया है। इस खुलासे के बाद विजया बैंक के साथ-साथ अन्य बैंकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पिछले साल आठ अप्रैल को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लांच की गई थी। इसका उद्देश्य निचले तबके को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। बड़ा और मध्यम उद्योग लगाने की योजना भी इसमें शामिल थी, इस योजना की खासियत यह है कि 50 हजार रुपये तक के लोन में किसी गारंटर की जरूरत नहीं थी। इसका फायदा भले ही आम लोगों को नहीं मिला, लेकिन बैंक स्टाफ और दलालों ने मिलकर बंदरबाट कर लिया। शिकायत होने पर बड़ा खुलासा सामने आया है। बैंकों में चुपचाप हो रहे इस खेल में कुछ महिला दलाल और नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed