फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vijay Sharma got NOC through Jugaad, government canceled it

Bareilly News: विजय शर्मा ने जुगाड़ से दिलाई एनओसी, शासन ने कर दी रद्द

Fri, 20 Sep 2024 07:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sharma got NOC through Jugaad, government canceled it
बरेली। डीफार्मा की फर्जी डिग्री बांटने और आधे-अधूरे मानकों से फार्मेसी कॉलेज खोलने का मामला पकड़ में आने के बाद पिछले साल सरकार ने प्रदेश के 427 कॉलेजों की एनओसी निरस्त कर दी थी। बरेली जिले के 13 फार्मेसी कॉलेज भी इस कार्रवाई के दायरे में आए थे। इनमें दो कॉलेज ऐसे हैं, जिन्हें विजय शर्मा ने जुगाड़ से एनओसी दिलाई थी।
विज्ञापन

विजय शर्मा ने जिन 11 कॉलेजों को मान्यता दिलाने में पैरवी की थी, उनमें बरेली के भी कई कॉलेज शामिल हैं। इनमें मोहन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सत्तारगंज अलीगंज व आला हजरत फार्मेसी कॉलेज देवरनिया की एनओसी शासन ने जुलाई 2023 में रद्द कर दी थी। दोनों कॉलेजों के प्रबंधन ने विजय शर्मा को लाखों रुपये शासन स्तर पर जुगाड़ करने के लिए दिया था। विजय शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि मानकों को पूरा करने की कोई जरूरत नहीं है। उसका ऊपर तक जुगाड़ है।
विज्ञापन

चर्चा है कि विजय ने खुद ही फर्जी मुहर लगाकर कई सरकारी विभागों की एनओसी दाखिल करवा दी। इससे कॉलेजों को एनओसी तो मिल गई, लेकिन जब शासन के निर्देश पर जांच हुई तो फर्जीवाड़ा खुल गया। इसके बाद शासन ने संबंधित कॉलेजों की एनओसी निरस्त कर दी। दोनों कॉलेजों के प्रबंधन अब वास्तव में मानक पूरे करके दोबारा एनओसी लेने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था से खुला जाफरी गैंग का फर्जीवाड़ा
पिछले सत्र में 427 फार्मेसी कॉलेजों की एनओसी निरस्त करने के बाद प्रदेश सरकार ने प्रवेश व एनओसी देने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया था। शासन ने व्यवस्था कर दी कि कोई कॉलेज सीधे किसी विद्यार्थी का डीफार्मा कोर्स में प्रवेश नहीं लेगा। सभी प्रवेश कॉमन मेरिट के जरिये ऑनलाइन काउंसलिंग से होंगे। ऐसे में जब सत्र 2024 में खुसरो व अन्य फर्जी कॉलेजों का नाम ऑनलाइन सूची में नहीं दिखा तो छात्रों में खलबली मची और उन्होंने जानकारी जुटाकर शिकायतें शुरू कीं।
एसआईटी ने शुरू की लेनदेन व सीडीआर की जांच
एसआईटी ने विजय शर्मा, शेर अली जाफरी और उनके संपर्क वाले अन्य लोगों की सीडीआर और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी प्रभारी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जाफरी व विजय शर्मा से जुड़े नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलते ही दोषियों के नाम चार्जशीट में शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

-----
बरेली के इन 13 कॉलेजों की रद्द हुई थी एनओसी
एलबीएस ग्रुप ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज हरदुआ नवाबगंज, एशियन फार्मेसी कॉलेज नवाबगंज, कोपल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी नवाबगंज, एमडी फार्मेसी कॉलेज रिठौरा, गीता कॉलेज ऑफ फार्मेसी दौलतपुर, भुता, जेएडए इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बहेड़ी, बाबा फरीद कॉलेज ऑफ फार्मेसी फरीदपुर, स्टार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी फरीदपुर, मोहन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी आंवला, एएनए इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी अगरास रोड, विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी दोहना टोल, फातिमा लियान कॉलेज पदारथपुर, आला हजरत फार्मेसी कॉलेज देवरनिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed