फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vigilance is entangled in investigation, records of 27 meters are not available

Bareilly News: जांच में उलझी विजिलेंस, 27 मीटरों का नहीं मिल रहा रिकाॅर्ड

Sun, 23 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is entangled in investigation, records of 27 meters are not available
बरेली। संविदाकर्मी के घर से बरामद बिजली के मीटरों में 27 ऐसे हैं, जिनका रिकाॅर्ड नहीं मिल रहा है। इनमें से ज्यादातर मीटर 10 से 15 किलोवाट वाले कनेक्शन के हैं। अब जांच की जा रही है कि आखिर इन मीटरों का रिकाॅर्ड कैसे गायब हो गया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में छापा मारकर संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लाल करन के घर से 98 मीटर बरामद किए थे। ये मीटर वर्ष 2019 से 2024 के बीच जारी किए गए थे। चार दिन में 50 मीटरों की ही जांच हो सकी है। इनके सीरियल और सीलिंग नंबरों का मिलान हो गया है। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सोमवार को इस संबंध में रिपोर्ट बिजली निगम के मुख्य अभियंता को भेज दी जाएगी। फरीदपुर उपखंड से भी मीटरों का रिकाॅर्ड निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से 2024 तक विद्युत वितरण खंड द्वितीय और उपखंड फरीदपुर में तैनात रहे अभियंताओं का ब्योरा जुटाया जाएगा। जांच पूरी होने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके बाद इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम उजागर किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed