{"_id":"69ed24ce2366376807087457","slug":"vidya-world-crowned-champions-in-cricket-and-army-public-school-in-football-bareilly-news-c-4-bly1053-871689-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रिकेट में विद्या वर्ल्ड और फुटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रिकेट में विद्या वर्ल्ड और फुटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। क्रिकेट में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने छठी बार खिताब जीता, जबकि फुटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग चैंपियन बना।
क्रिकेट फाइनल में एसआर इंटरनेशनल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन विद्या वर्ल्ड के गेंदबाजों के सामने टीम सात विकेट पर 93 रन ही बना सकी। जवाब में विद्या वर्ल्ड ने 10.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से मैच जीत लिया। अंकित नागर ने 36 गेंदों पर 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग ने डीपीएस को चार-शून्य गोल से पराजित किया। आर्यन ने 27वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके बाद दीपांशु ने 34वें मिनट में बढ़त दोगुनी की। हर्षित साहू ने 36वें और 51वें मिनट में एक-एक गोल कर स्कोर चार-शून्य कर दिया।
इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्या वर्ल्ड के अंकित नागर को फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के चार मैचों में सर्वाधिक बारह विकेट लेने वाले विद्या वर्ल्ड के शिवांश मिश्रा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। बेदी इंटरनेशनल के विशाल को बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी दी गई, जिन्होंने तीन मैचों में 223 रन बनाए। विद्या वर्ल्ड के शिवांग श्रीवास्तव ने तीन मैचों में दस विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार हासिल किया।