फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video Viral: Cars parked in the police station were sold to junk

वीडियो वायरल : कबाड़ी को बेच दीं थाने में खड़ी गाड़ियां

Thu, 14 Oct 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Video Viral: Cars parked in the police station were sold to junk
गाड़ियां बेचने का वायरल फोटो।

इंस्पेक्टर को बताए बगैर हेड मोहर्रिर थाने के बाहर भेज रहा था पकड़ी गईं गाड़ियां
विज्ञापन

एसएसपी ने लगाई फटकार, इंस्पेक्टर बोले- जांच कर अधिकारियों को दूंगा रिपोर्ट

सीबीगंज। थाने में खड़ी गाड़ियों को बिना नीलामी खुर्दबुर्द करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन हुई तो पता चला कि कई गाड़ियां कबाड़ी को बेच दी गई हैं। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सीबीगंज से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाए। एसएसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
बुधवार को सोशल मीडिया पर सीबीगंज थाने का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आरोप लगाया जा रहा है कि थाने का हेड मोहर्रिर महेश निर्मल थाने में सालों से खड़ी कारों और ऑटो को बिना किसी नीलामी के खुर्दबुर्द कर कबाड़ी को बेच रहा है। बताया जा रहा है कि चार कार कबाड़ी अपने गोदाम पर ले गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीबीगंज इंस्पेक्टर गोविंद सिंह से इसके बारे में पूछा। इंस्पेक्टर ने जब हेड मोहिर्रर से सवाल पूछे तो उससे जवाब देते नहीं बना।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद दो दुर्घटनाग्रस्त कारों को परसाखेड़ा चौकी पर लाकर खड़ा कराया गया। हेड मोहर्रिर की तरफ से तर्क दिया गया है कि सफाई के लिए दुर्घटनाग्रस्त कारों को वहां से हटाया गया था। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि हेड मोहर्रिर ने उन्हें बगैर सूचना दिए क्रेन और ट्रैक्टर ट्रॉली मंगवाकर कंडम गाड़ियों को कबाड़ी के यहां भेजना शुरू कर दिया। इस मामले में जांच की जा रही है। हेड मोहर्रिर से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed