फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of SO's vulgar antics viral .. woman suffering and shaming

एसओ की अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल.. पीड़ित महिला और शर्मसार

Sat, 05 Sep 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Video of SO's vulgar antics viral .. woman suffering and shaming
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

शाहजहांपुर में तैनाती के दौरान महिला की शिकायत पर हुआ था निलंबित, महिला थाने में लिखी गई थी रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़ित महिला को वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें करने के मामले में निलंबित एसओ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे और शर्मसार हुई महिला ने अब एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एडीजी ने एसपी शाहजहांपुर को साक्ष्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बदायूं की एक महिला की शादी शाहजहांपुर के बदायूं में कलान कस्बे के एक व्यक्ति से हुई थी। ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिस पर महिला ने भरण-पोषण के लिए अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। पति के आदेश का पालन न करने पर अदालत ने थाना कलान की पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया जिसके बाद महिला मदद मांगने के लिए आठ मार्च 2020 को थाना कलान के तत्कालीन एसओ सुनील शर्मा से मिली थी। महिला का आरोप है कि एसओ ने पति से समझौता और शादी बहाल कराने का झांसा देकर उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। इसके साथ अक्सर प्राइवेट नंबर से वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें करने लगे। शिकायत करने की बात कही तो उसे बदनाम करने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इस मामले में पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। इस बीच एसओ का अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शुक्रवार को महिला ने एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत कर एसओ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि महिला ने एसओ के खिलाफ पहले बदायूं में शिकायत की थी। इसी बीच उसका ट्रांसफर शाहजहांपुर हो गया जहां उसे एसओ बंडा बना दिया गया। इसके बाद महिला ने एसपी शाहजहांपुर से शिकायत की तो उन्होंने मामले की जांच एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम से कराई। जांच में दोषी पाए जानेे पर सुनील शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। महिला थाना में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शिकायत लेकर मेरे पास आई थी। एसपी शाहजहांपुर को साक्ष्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed