फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of smugglers stealing cattle with guns in hand goes viral

Bareilly News: हाथ में तमंचे लेकर पशु चोरी करते तस्करों का वीडियो वायरल

Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Video of smugglers stealing cattle with guns in hand goes viral
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव में तीन भैंस शुक्रवार रात चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में पांच पशु तस्करों की हाथ में तमंचे लेकर जाते फुटेज कैद हो गई है। पुलिस इससे पशु तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

बिथरी गांव के पूर्व प्रधान शाहिद अंसारी ने फेसबुक पर शनिवार सुबह दो वीडियो शेयर कीं। इसमें जिक्र था कि गांव मेहतरपुर करोड़ में रईस अहमद की पशुशाला में शुक्रवार रात पांच पशु तस्कर घुसे। सभी के हाथ में तमंचे दिख रहे थे। उनके पास एक लोडर वाहन था। वह लोग भैंस को लोडर में लादकर ले गए। पशुशाला के सीसीटीवी के साथ ही रास्ते के कैमरों में भी चोरों के चेहरे साफ आ रहे हैं। रईस अहमद ने भी सुबह थाने में तहरीर दे दी। उनके मुताबिक वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर उनकी भैंस लेकर चले गए। गांव के दो और लोगों की भैंस चोरी की बात बताई जा रही है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पशु चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed