फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of head constable drinking in the post became viral, line spot

चौकी में शराब पीते हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Video of head constable drinking in the post became viral, line spot
वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। भोजीपुरा थाने की एक चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल का वहां शराब पीते हुए शनिवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल का लाइन हाजिर कर दिया। वह पिछले करीब पांच साल से चौकी पर ही तैनात था। पहले भी हेड कांस्टेबल की कई शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचती रही हैं।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाने की धौराटांडा चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल मुनेंद्र पाल सिंह का शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में हेड कांस्टेबल चौकी की रसोई में शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सूत्रों के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने भी मामले की संज्ञान लिया। कार्रवाई में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने हेड कांस्टेबल का लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों में पैठ अच्छी होने के चलते मुनेंद्र पिछले करीब पांच साल से धौराटांडा चौकी पर ही तैनात था। पहले भी कई बार इसकी शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचती रही हैं, लेकिन इससे पहले तक कोई कार्रवाई हुई थी। कुछ समय पहले एक दरोगा से भी गालीगलौज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed