{"_id":"698d875ff879b53902012820","slug":"victim-files-report-of-rs-23-5-lakh-fraud-in-the-name-of-air-india-job-offer-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एयर इंडिया में नौकरी के नाम पर साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एयर इंडिया में नौकरी के नाम पर साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 12 Feb 2026 01:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:25 PM IST
सार
बरेली में जालसाजों ने एयर इंडिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बीटेक पास दो युवकों और एक युवती से साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के निवासी युवकों और युवती से एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी के नाम पर ठगी कर ली गई। करीब साढ़े 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ितों ने इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तुलाशेरपुर निवासी देवेंद्र कुमार सिंह ने चौपुला में रहने वाले विशाल, उसके साथी दयाशंकर, विपिन, सोनू व अभिषेक पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने बीटेक पास करने के बाद एयर इंडिया में एसोसिएट की नौकरी लगवाने का दावा किया था। देवेंद्र ने अपने भाई, दोस्त और साथ में बीटेक करने वाली युवती की नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपियों ने कई बार में उनसे साढ़े 23 लाख रुपये से ज्यादा रकम ले ली। फिर उन्हें फर्जी ऑफर लेटर पकड़ा दिए। उन्होंने जब एयर इंडिया के दफ्तर में संपर्क किया तो उन्हें पता लगा कि इस तरह की कोई नौकरी के लिए भर्ती नहीं निकाली गई है। इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन