फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim caught thief after watching CCTV recording in Bareilly

Bareilly News: बंद घर से चोर ने उड़ाया सामान, मालिक ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देख दबोचा, पुलिस को सौंपा

Mon, 13 May 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 May 2024 06:53 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में चोर ने बंद मकान को निशाना बनाया। वह लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि सामान चोरी कर ले गया। जब मकान मालिक परिवार के साथ लौटे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसके बाद मकान मालिक ने चोर को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Victim caught thief after watching CCTV recording in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में बंद मकान में चोरी होने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखकर खुद ही चोर को पकड़ लिया। माल समेत चोर पुलिस के हवाले कर दिया तो पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के कृष्णानगर निवासी रऊफ अली व्यवसायी हैं, उनकी पत्नी रेलवे कर्मचारी हैं। रऊफ ने बताया कि चार मई को वह पत्नी के साथ जरूरी काम से लखनऊ गए थे। घर आकर देखा तो गेट खुला मिला। सामान बिखरा हुआ था। लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन


घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों को फुटेज दिखाई तो पता चला कि फुटेज में दिख रहा युवक फरीदापुर निवासी अमजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले पिता करता था चोरी, फिर बेटा करने लगा
रऊफ ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि इस इलाके में पहले अमजद का पिता चोरी करता था। बाद में अमजद सक्रिय हो गया। रऊफ खुद ही कुछ लोगों के साथ अमजद की तलाश में निकले तो वह गांव के पास कब्रिस्तान में खड़ा मिल गया। 

उन्होंने अमजद को पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली तो चोरी का लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हो गया। इसके बाद रऊफ उसे लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचे। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed