फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vicious Sikandar caught using Yaksha app, swallowed stolen bracelet

Bareilly News: यक्ष एप से पकड़ा शातिर सिकंदर, निगल गया चोरी का ब्रेसलेट

Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Vicious Sikandar caught using Yaksha app, swallowed stolen bracelet
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने बुधवार को शातिर चोर सिकंदर उर्फ छोटा व उसके एक साथी मुकेश को यक्ष एप की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक मिली हैं। गिरफ्तारी से पहले सिकंदर ने चोरी का एक ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया तो ब्रेसलेट पेट में दिखा। उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के गली नंबर तीन सम्राट अशोक नगर निवासी अशोक कुमार के घर में छत के रास्ते घुसकर 30 मार्च की रात चोर ने तीन मोबाइल, एक ब्रेसलेट और बुलेट बाइक चोरी कर ली और दरवाजा खोलकर उनकी बुलेट बाइक व अन्य सामान लेकर चला गया। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि यक्ष एप के जरिए जब सीसीटीवी फुटेज में आ रहे चोर का मिलान किया तो पता चला आरोपी हाजियापुर निवासी सिकंदर और दूसरा उसका साथी बिथरी चैनपुर निवासी मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चोरी का ब्रेसलेट हाथ में पहन रखा था। उसने तुरंत ही वह ब्रेसलेट मुंह में डालकर निगल लिया। जिला अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया गया तो ब्रेसलेट उसके पेट में दिखा। अब पुलिस चोर का पेट खाली होने का इंतजार कर रही है। ब्रेसलेट न मिलने पर ऑपरेशन के जरिए ब्रेसलेट निकालने के बाद सिकंदर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed